बृजभूषण सिंह का विवादित बयान, ‘ये मामला छुआछूत का है, महिला पहलवान रोग लेकर आ गई’

मऊ (मानवीय सोच) मेरे ऊपर लगे आरोप न केवल बेबुनियाद हैं, बल्कि यह एक सोची समझी साजिश है। मेरे साथ, मेरे ऊपर आरोप लगाने वालों का भी नार्को टेस्ट हो तो यह सच सभी के समक्ष आ जाएगा। यह बातें सोमवार को देवलास मंदिर परिसर में महाराणा प्रताप की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे सांसद बृजभूषण सिंह ने कहीं।

साथ ही बृजभूषण शरण ने ये भी कहा, ये मामला छुआछूत का है।  देवियां (महिला पहलवान) छुआछूत का रोग लेकर आ गई हैं। बृजभूषण ने कहा- जो पहलवान प्रदर्शन कर रहे हैं, वे आज तक ये नहीं बता पाए कि कब-कहां-क्या – क्या हुआ?

उन्होंने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण किया। मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के देवलास मंदिर परिसर में महाराणा प्रताप की जयंती हिंदू कैलेंडर के हिसाब से सोमवार को मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद बृजभूषण शरण सिंह दोपहर करीब एक बजे हेलीकॉप्टर से पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *