पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में की लखनऊ की चाट की तारीफ

लखनऊ (मानवीय सोच) ऑस्ट्रेलिया पहुंच कर भी प्रधानमंत्री मोदी लखनऊ की चाट का जायका नहीं भूले। मंगलवार को सिडनी के कुडोस बैंक एरिना स्टेडियम में उन्होंने वहां रह रहे भारतीयों से आग्रह किया कि ”आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज को लखनऊ की चाट का स्वाद चखाएं।

मैंने सुना है कि सिडनी में लखनऊ नाम की जगह है, लेकिन मुझे ये नहीं पता है कि वहां लखनऊ जैसी चाट मिलती है या नहीं।” उनके इस भाषण से लखनऊ के चाटप्रेमी गदगद हैं।

रॉयल कैफे के ओनर संदीप आहूजा कहते हैं कि प्रधानमंत्री अगर लखनऊ की चाट की तारीफ कर रहे हैं, यह हमारे लिए गर्व की बात है। हमारी जिम्मेदारी है कि अब हम क्वालिटी पर दोगुनी मेहनत करें ताकि प्रधानमंत्री का भरोसा बना रहे। वहीं, मधुरिमा स्वीट्स के मनीष गुप्ता बताते हैं कि शहर आने वाले देशी-विदेशी मेहमान यहां आकर जायके तलाशते हैं,

जिसमें चाट सबसे मशहूर है। देश-विदेश की कई हस्तियां यहां चाट खाने आ चुकी हैं। ऐसा कुछ रामनारायण तिवारी चाट भंडार के प्रखर तिवारी भी कहते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *