मुजफ्फरनगर (मानवीय सोच) सीएम योगी आदित्यनाथ हेलीकॉप्टर से मुजफ्फरनगर पहुंच गए हैं। इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान, बत्तीस मान के पंच केशवानंद जी महाराज, पूर्व सांसद सोहनवीर सिंह, एमएलसी वंदना वर्मा, पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने हेलीपैड पर सीएम योगी का स्वागत किया।
इसके बाद हेलीपैड से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तुलसीपुर गांव के गोरखनाथ मंदिर में पहुंचे, बत्तीस मान के भंडारे में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चादर चढ़ाने की रस्म में भी शामिल हुए। हालांकि सीएम योगी ने सभा को संबोधित नहीं किया और यहीं से वापस चले गए। सीएम योगी जिले में करीब 35 मिनट तक रहे। बताया गया कि तय कार्यक्रम के अनुसार, सीएम योगी को संत समाज को संबोधित करना था।
इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर में मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय के निर्माणधीन भवन का निरीक्षण किया। यहां सीएम योगी ने अधिकारियों की समीक्षा बैठक नहीं की। उन्होंने जनप्रतिनिधियों के साथ वार्ता की। बताया गया कि मुख्यमंत्री यहां पर 34 मिनट रहे।
