लखनऊ (मानवीय सोच) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की 50 हजार ग्राम पंचायतों में डिजिटल ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने के लिए समर्थ अभियान का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त भारत और महिला सशक्तिकरण के मिशन को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनेक कार्यक्रम शुरू किए। जीरो बैलेंस पर बैंक में जनधन खाते खोले गए। अकेले यूपी में डीबीटी से 3.50 लाख करोड़ रुपये का ट्रांजेक्शन होता है।
यूपी में 56 हजार ग्राम पंचायतों में बीसी सखी चयन की प्रक्रिया शुरू हुई है। अब तक 5.57 करोड़ बार बैंक ट्रांजेक्शन किया गया है। लोगों को बैंक सुविधा देने में बीसी सखी की अहम भूमिका है। बीसी सखी मिनी बैंक के रूप में स्थापित हो गई हैं। ग्राम सचिवालय में बीसी सखी के बैठने की व्यवस्था होगी। कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जूपिटर हॉल में किया गया।
बहुत से ट्रांजेक्शन में बीसी सखी जुड़ सकती हैं। आंगनबाड़ी का पुष्टाहार महिला स्वयं सहायता समूह से किया जा रहा है। ग्राम पंचायत में ऐसा कार्यक्रम शुरू होना चाहिए। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, साध्वी निरंजन ज्योति और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मौजूद रहे।
