INS व‍िक्रांत पर MiG-29K लड़ाकू विमान की पहली नाइट लैंड‍िंग

नई द‍िल्‍ली (मानवीय सोच)  भारतीय नौसेना ने एक और कीर्तिमान रचते हुए भारत के स्वदेशी आईएनएस विक्रांत युद्धपोत पर MiG-29K की रात में सफलतापूर्वक लैंडिंग कराई है। भारतीय नौसेना ने लैंडिंग का वीडियो ट्विटर पर शेयर करते हुए कहा, यह “नौसेना की आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरणा” या आत्मनिर्भरता का संकेत है। वीड‍ियो में देखा जा सकता है क‍ि हर मौसम में उड़ान भर सकने वाला लड़ाकू विमान को घोर अंधेरे में आईएनएस विक्रांत के फ्लाइट डेक पर उतरा।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक सफल नाइट लैंडिंग करने के लिए नौसेना को बधाई दी और कहा, “यह ऐत‍िहास‍िक उपलब्धि विक्रांत क्रू और नौसेना के पायलटों के कौशल, दृढ़ता और व्यावसायिकता का प्रमाण है। उन्हें बधाई।”

MiG 29K जेट आईएनएस विक्रांत के लड़ाकू बेड़े का हिस्सा है। यह लड़ाकू विमान किसी भी मौसम में उड़ान भर सकता है। यह ध्वनि से दोगुनी रफ्तार (2000 किमी प्रति घंटा) पर उड़ सकता है। यही नहीं, यह अपने वजन से आठ गुना ज्यादा भार ले जाने में सक्षम है। यह 65000 फीट की ऊंचाई पर उड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *