आजमगढ़ (मानवीय सोच) अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम के भतीजे को एसओजी टीम ने मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। उसे आजमगढ़ लाया जा रहा है। शहर कोतवाली में गुरुवार को उसके खिलाफ फर्जीवाड़ा कर जमीन कब्जा करने व रंगदारी मांगने की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। एसओजी टीम अबू सलेम के भतीजे को लेकर मुम्बई से आजमगढ़ के लिए रवाना हो चुकी है।
शहर के चकला पहाड़पुर निवासिनी शबाना परवीन ने गुरुवार को शहर कोतवाली में तहरीर दिया कि उसके पति स्व. आदिल शेख इस्टर्न डिस्टीब्यूटर के मालिक रहे है। उनके निधन के बाद से वह ही उनका सारा कारोबार व परिवार देख रही है। पति ने निधन के पूर्व अपने भाई जैद अहमद, मां शाहिदा खातून व पिता स्व. नसीम अहमद के नाम से कई जगहों पर प्रापर्टी खरीदा था। जिस पर अब मेरी ननद हेमा व उसने पति सलमान की नजर है। पति के भाई जैद बीमार है, जिनका मुम्बई से इलाज कराया जा रहा है।
