बृजभूषण के खिलाफ पहलवानों की याचिका, दिल्ली पुलिस ने दाखिल की स्टेटस रिपोर्ट

नई दिल्ली (मानवीय सोच) भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ महिला पहलवानों की याचिका पर दिल्ली पुलिस ने राउज एवेन्यू कोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल कर दी है। पुलिस ने पहलवानों का 164 के तहत बयान दर्ज किए हैं।

बृजभूषण सिंह ने लगातार बढ़ रहे फर्जी यौन उत्पीड़न के मुकदमों को देखते हुए इस कानून की समीक्षा को जरूरी बताया। गुरुवार को बहराइच में बृजभूषण सिंह ने कहा कि खिलाड़ियों के आरोप पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है, आरोप भी लगा है। लगता है इस कानून का दुरुपयोग हो रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *