जापानी राजदूत ने काशी में खाए गोलगप्पे और पान

वाराणसी  (मानवीय सोच) जापान के राजदूत हिरोशी सुजुकी ने शनिवार को अस्सी घाट के सुबह-ए-बनारस के आयोजन में शामिल हुए। उन्होंने वैदिक मंत्रों के साथ मां गंगा की पूजा की और आरती कर अभिभूत हुए। इस आयोजन को आत्मशुद्धि का अत्यंत प्रभावशाली अभियान बताया। उन्होंने कहा कि यहां आकर अपने को परिवर्तित महसूस कर रहे हैंं। भारतीय संस्कृति से काफी प्रभावित हूं। उन्होंने प्रभाती संगीत कार्यक्रम का भी आनंद उठाया। जापान के कलाकार नोबू हिरो अतराशि ने सितार पर तान छेड़ी। 

जापानी राजदूत की अगवानी कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने की। उनके आतिथ्य में उन्होंने बनारसी थाली का भोजन किया। इसके बाद बनारसी पान घुलाया और गोलगप्पे का स्वाद भी चखा। ट्विटर पर लिखा वाह बनारसी पान। उसके बाद उन्होंने आगे लिखा खाते ही ताजगी का हुआ अहसास।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *