ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

हाईकोर्ट ने दिया आदेश, अब टाइप करके ही पोस्टमार्टम व मेडिकल रिपोर्ट बनाएं डॉक्टर

लखनऊ (मानवीय सोच) अब पोस्टमार्टम व चोटों की मेडिकल रिपोर्ट पठनीय होने के लिए डॉक्टर इसे टाइप करवाकर बनाएंगे। हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ के आदेश पर प्रदेश के प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने इस आशय का आदेश प्रदेश के समस्त सीएमओ को भेजा है।

आदेश की प्रति एक मामले में सुनवाई के दौरान कोर्ट के समक्ष पेश की गई। इसमें कहा गया कि प्रदेश के सभी सीएमओ पोस्टमार्टम रिपोर्ट/ चोट की रिपोर्ट व अनुपूरक चिकित्सा रिपोर्ट को टाइपशुदा निर्धारित प्रारुप पर तैयार करवाएं।

गौरतलब है कि अभी तक फौजदारी मामलों में मृतकों व घायलों की पेश की जाने वाली पोस्टमार्टम व मेडिकल रिपोर्ट डॉक्टर हाथ से लिखकर बनाते हैं। जो अक्सर पढ़ने में ही नहीं आती है। रिपोर्ट अपठनीय होने से मामलों के निस्तारण में परेशानी होती है। न्यायमूर्ति बृजराज सिंह की एकल पीठ ने यह आदेश हरदोई जिले में गैर इरादतन हत्या के एक मामले में आरोपी की जमानत अर्जी पर सुनवाई के दौरान दिया था।

Scroll to Top