योगी 2.0 का पहला मंत्रिमंडल विस्तार जल्द : पंकज सिंह, शलभ-आकाश सक्सेना को मिल सकती है जिम्मेदारी

लखनऊ (मानवीय सोच) योगी 2.0 को 14 महीने पूरे हो चुके हैं। अगले 12 महीने बाद लोकसभा चुनाव होना है। योगी के मंत्रिमंडल में इस समय में 52 मंत्री हैं। विधायकों की संख्या के आधार पर 60 मंत्री बन सकते हैं। 30 मई से 30 जून तक चलने वाले जनसंपर्क महा-अभियान के बाद विस्तार किया जाएगा। इसमें मंत्रियों को परफॉर्मेंस चेक की जाएगी।

माना जा रहा है कि इसके बाद योगी मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। लोकसभा चुनाव में जातीय समीकरण सेट करने के लिए कुछ नए चेहरों को भी शामिल करना है। इसमें सबसे पहला चेहरा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह का है। वहीं, कुछ मंत्रियों के विभागों में कटौती के साथ ही उनको हटाया भी जा सकता है। इसमें सबसे पहला नाम धर्मवीर भारती का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *