सख्ती: 5000 रुपये बिजली का बिल बकाया तो काट दिया जाएगा कनेक्शन

लखनऊ  (मानवीय सोच) अब पांच हजार रुपये बिल बकाया होने पर दूसरे महीने बिजली कनेक्शन काट दिए जाएंगे। वहीं, 10 किलोवाट या इससे अधिक के विद्युत लोड वाले उपभोक्ताओं पर भी अब सख्ती होगी। ऐसे उपभोक्ताओं से हर माह बिल की वसूली होगी। तय मियाद में बिल जमा नहीं करने पर इनकी भी बिजली काटी जाएगी। राजधानी में इस श्रेणी के 22,814 उपभोक्ता हैं।

राजधानी में 7 लाख छोटे बिजली उपभोक्ता हैं। इनके कनेक्शन एक से चार किलोवाट तक के लोड वाले हैं। अब ऐसे उपभोक्ताओं पर पांच हजार रुपये या इससे ज्यादा का बिल बकाया होने पर सख्ती की जाएगी। भले ही यह बकाया एक माह के बिल का हो या फिर तीन माह का।

कनेक्शन काटने के दौरान नए बिल के देय तारीख तक जमा होने का इंतजार नहीं किया जाएगा। स्मार्ट मीटर लगा होने पर पांच हजार बिल पहुंचते ही ऑनलाइन ही बिजली कट जाएगी। मीटर मैनुअल होगा तो कर्मचारी उपभोक्ता की चौखट पर दस्तक देने पहुंचेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *