नए संसद भवन में काशी के GI उत्पादों की धूम: हस्तशिल्पियों ने तैयार किया थ्रीडी मॉडल

वाराणसी  (मानवीय सोच) काशी के जीआई उत्पादों की धूम नए संसद भवन में देखने को मिलेगी। काशी के हस्तशिल्पियों ने नए संसद भवन का थ्रीडी मॉडल और बनारसी अंगवस्त्र पर जरदोजी से संसद भवन की आकृति उकेरी है। मॉडल और अंगवस्त्र दोनों दिल्ली भेजा गया है। इसे काफी सराहा गया है। इसके ऑर्डर भी मिलने लगे हैं। इससे हस्तशिल्पी काफी उत्साहित हैं। आने वाले समय में ये मॉडल व अंगवस्त्र राष्ट्राध्यक्षों को भेंट भी किए जा सकते हैं।

जीआई विशेषज्ञ डाॅ. रजनी कांत ने बताया कि काशी के लकड़ी खिलौना शिल्पकार कश्मीरीगंज निवासी नेशनल मेरिट अवार्डी रामेश्वर सिंह और स्टेट अवार्डी राजकुमार सिंह के मार्गदर्शन में शिल्पी अनिता, शालिनी, दिव्या, संजय प्रजापति, संजय चौरसिया, सत्यम कुमार, सनोज कुमार, अजय प्रताप सिंह, मोनिका देवी और मीना पाल ने 26×16×6 इंच में नए संसद भवन का मॉडल तैयार किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *