महाकुंभ 2025 : श्रद्धालुओं को आकर्षित करेगा डिजिटल कुंभ म्यूजियम

लखनऊ (मानवीय सोच) महाकुंभ 2025 को लेकर प्रदेश सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में प्रयागराज में डिजिटल कुंभ म्यूजियम का निर्माण कराया जाएगा। 60 करोड़ की लागत से बनने वाला यह डिजिटल कुंभ म्यूजियम श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र होगा। म्यूजियम में देश और प्रदेश की संस्कृति के अलावा महाकुंभ के पौराणिक और ऐतिहासिक महत्व के स्थलों के दर्शन होंगे। पर्यटन विभाग की ओर से इसका प्रस्ताव हाल ही में मुख्य सचिव के सामने प्रस्तुत किया गया है।

प्रस्ताव के अनुसार म्यूजियम में ऑडियो-वीडियो की भी सुविधा होगी। इसमें आध्यात्मिक व कुंभ मेला, इंटरप्रटेशन गैलरी, समुद्र मंथन गैलरी और अखाड़ा गैलरी शामिल है। म्यूजियम में फूड प्लाजा और महाकुंभ से संबंधित साहित्य भी होगा। वहीं कल्चरल हाट (अक्षयवट), म्यूजियम, गैलरी व थिएटर (अमृत कलश) के साथ ही गेस्ट हाउस जैसी सुविधाएं भी होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *