पहलवानों के सम्मान की लड़ाई यूपी तक आई, सांसद बृजभूषण शरण के खिलाफ उबाल

हरियाणा (मानवीय सोच) पहलवानों की लड़ाई अब पश्चिमी यूपी तक आ पहुंची है। पहलवानों के समर्थन में सोरम की सर्वजातीय और सर्वखाप पंचायत के लिए आज सोरम में पंचायत की जा रही है। खाप चौधरियों को बुलावा भेजा गया है। काफी संख्या में समर्थकों के आज पंचायत में पहुंचे हैं। पंचायत में प्रतिनिधियों के अलावा आसपास के क्षेत्र से भीड़ आने की संभावना के मद्देनजर सोरम की चौपाल के बजाए वैदिक कन्या इंटर कॉलेज में पंचायत आयोजित की जा रही है। खाप चौधरियों के फैसले पर सबकी निगाह टिकी हुई है।

पंचायत में बोलते हुए मांगेराम त्यागी ने कहा कि इन लोगों ने हमारी बेटियों को जातियों में बांट दिया है। लेकिन मैं पूछना चाहता हूं कि जब ये विदेश में खेलने गईं थीं, जीतकर लौटीं थी तो क्या आपने इनकी जाति पूछी थी। तब ये देश की बेटियां थी। लेकिन आज पुलिस के सिपाही इनके सिर पर पैर रखकर खड़े हैं यह निंदनीय है। यहां सभी खाप चौधरी बैठें है हम वादा करते हैं कि सर्वखाप समाज खून की बलि देने के लिए तैयार है। यदि इन्होंने हमारी बेटियों को आंखें दिखाने कोशिश की तो इनकी आंखें नोंच लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *