उप मुख्यमंत्री केशव का तंज, राहुल गांधी का मानसिक संतुलन गड़बड़ा गया है

लखनऊ  (मानवीय सोच)  कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा अमेरिका में विभिन्न मंचों पर प्रधानमंत्री मोदी की आलोचना करने पर भाजपा के नेता हमलावर हैं। अब इसे लेकर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि लगता है राहुल गांधी का मानसिक संतुलन गड़बड़ा गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को उन्हें रोकना चाहिए और उनका इलाज करवाना चाहिए।

उप मुख्यमंत्री ने एएनआई से बातचीत में कहा कि राहुल गांधी अमेरिका में इस तरह बयान दे रहे हैं जैसे कि अमेरिका में ही चुनाव लड़ने वाले हैं। देश में लोकतंत्र है परिवारतंत्र नहीं है। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की कुर्सी पर गांधी खानदान का जन्मसिद्घ अधिकार नहीं है। इसका निर्णय जनता के आशीर्वाद से होता है कि प्रधानमंत्री कौन बनेगा? राहुल गांधी विदेश में न्यायपालिका, मीडिया और संवैधानिक संस्थानों पर सवाल उठा रहे हैं। भारत मां का कोई सच्चा सपूत ऐसा नहीं कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *