ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

राममंदिर की फर्श पर मकराना का संगमरमर बिछाने की तैयारी

अयोध्या: (मानवीय सोच) रामजन्मभूमि परिसर में निर्माणाणीन राममंदिर के भूतल की फर्श का काम शुरू करने की तैयारी तेज हो गई है। राममंदिर की फर्श मकराना के संगमरमर से सजेगी। ये पत्थर रामजन्मभूमि परिसर पहुंच चुके हैं।

मकराना के पत्थरों की मैपिंग कर इनकी कटाई कर साफ-सफाई भी शुरू कर दी गई है। फर्श पर बिछाए जाने वाले पत्थरों के आकार की मैपिंग के बाद उन्हें काटा जा रहा है। ट्रस्ट सूत्रों ने बताया कि फर्श का काम शुरू होने में अभी कुछ दिन और लगेंगे, क्योंकि अभी भूतल की छत का काम चल रहा है। बीम की शटरिंग खुलने के बाद ही फर्श का काम प्रारंभ होगा।

श्रीरामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बुधवार को मणिराम दास की छावनी में हुई बैठक में महासचिव चंपत राय ने बताया कि राममंदिर के भूतल का काम 15 दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां शुरू होंगी। प्राण प्रतिष्ठा में मुख्य अतिथि के रूप में पीएम नरेंद्र मोदी को आमंत्रण भेजने की तैयारी हो रही है। बताया गया कि देशभर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का सात दिवसीय उत्सव मनाने पर सहमति बनी है।

Scroll to Top