पुलिस जीप में टक्कर मारकर भागे पशु तस्कर ; नहीं जागी आसपास की पुलिस

प्रतापगढ़ : (मानवीय सोच) बाघराय थाना क्षेत्र की ओर से दो पिकअप पर प्रतिबंधित पशु लादकर तस्कर शुक्रवार की भोर तकरीबन ढ़ाई से तीन बजे के बीच जेठवारा थाना क्षेत्र से गुजर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर आरोपियों का पीछा कर रही जेठवारा पुलिस ने मदद के लिए वायरलेस पर रानीगंज, लीलापुर और फतनपुर थाने से मदद की गुहार लगाई।

मगर तीनों थानों की फोर्स इतनी गहरी नींद में सोई रही कि अपने ही साथियों की मदद की गुहार का वायरलेस संदेश नहीं सुन सकी। पशु तस्कर जेठवारा पुलिस जीप में टक्कर मारकर एक वाहन सहित पशुओं को जौनपुर जनपद की सीमा में प्रवेश करने में सफल हो गए। एसपी ने गोपनीय तरीके से सीओ सर्किल से लापरवाह थानेदारों की जांच रिपोर्ट मांगी है।

शुक्रवार की भोर ढ़ाई से तीन बजे के बीच जेठवारा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पशु तस्कर दो पिकप गाड़ियों में प्रतिबंधित पशु लादकर बाघराय थाना क्षेत्र से लक्ष्मीगंज बाजार के रास्ते लीलापुर थाना क्षेत्र की ओर जा रहे हैं। जेठवारा थाने के एसआई सुमित सिंह, सिपाही अनुराग शुक्ल, पीआरडी उमाकांत चालक के साथ जीप से आरोपियों का पीछा करने निकल पड़े। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *