लव जिहाद! हाथ में कलावा बांध सरकारी टीचर को फंसाया, अब दे रहा है तेजाब से जलाने की धमकी

शाहजहांपुर:  (मानवीय सोच)  ‘द केरला स्टोरी’ देखने के बाद लव जिहाद की शिकार हुई लड़कियां और महिलाएं अब खुलकर समाज के सामने आ रही हैं. लव जिहाद का अड्डा बनते जा रहे शाहजहांपुर से लव जिहाद का चौंकने वाला मामला सामने आया है

लव जिहाद की शिकार हुई एक सरकारी टीचर ने मीडिया के सामने आपबीती सुनाई है. लव जिहाद की शिकार हुई सरकारी टीचर का आरोप है कि मुस्लिम लड़के आमिर खान ने हाथ में कलावा और हिंदू बनकर उसे अपने झूठे प्रेम जाल में फंसाया. आमिर ने हिंदू बनकर उसके साथ अवैध संबंध बनाए जिसकी वीडियो और फोटो चोरी चुपके बना ली थी. जिसके बाद टीचर के अश्लील वीडियो और फोटो के जरिए आमिर उस पर जबरन धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाता रहा.

लव जिहाद का शिकार हुई सरकारी टीचर ने बताया कि अब आमिर जेल से छूट गया है और वह सरकारी टीचर पर तेजाब से हमला करने की धमकी दे रहा है. ऐसे में पीड़ित टीचर हिंदू संगठन के सुरक्षा गार्ड के साथ स्कूल में नौकरी करने जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *