गोरखपुर (मानवीय सोच) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आवासविहीन हर जरूरतमंद को शासन की आवास योजना के दायरे में लाकर उसके लिए पक्के मकान की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों को करारा सबक सिखाया जाए। अधिकारी जन कल्याण के कार्यों को सदैव प्राथमिकता पर रखें और हर पीड़ित की समस्या का त्वरित निस्तारण करना सुनिश्चित करें।
