चिकित्सकों को हर दिन बताना होगा कितने मरीज ओपीडी में देखे

लखनऊ  (मानवीय सोच) सरकारी अस्पतालों के डॉक्टरों को अब हर दिन ओपीडी में देखे गए मरीजों का विवरण देना होगा। सर्जन को भी सर्जरी का ब्योरा देना होगा। यही नहीं हर अस्पताल प्रशासन को सोमवार को लगे उपकरणों की जानकारी भी देनी होगी। इस संबंध में चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने सभी अस्पताल अधीक्षकों, चिकित्सकों व प्रभारी चिकित्साधिकारी को निर्देश जारी किए हैं।

चिकित्सकों की ओर से प्राप्त ब्योरे की माहवार समीक्षा होगी। फिर उसी हिसाब से संबंधित डॉक्टर का ग्राफ तैयार किया जाएगा। इसी तरह अस्पतालों के ब्योरे के आधार पर उपकरणों की क्रियाशीलता का डाटा बनेगा। इस तरह उपकरणों से लेकर दवा तक की व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी। अस्पतालों को साइन बोर्ड पर दवा का नाम लिखने और जिन दवाओं की कमी हो तत्काल वेयर हाउस को पत्र भेजने का निर्देश दिया गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *