लखनऊ : (मानवीय सोच) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन दिवसीय दौरे पर शनिवार की रात गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। मंदिर पहुंच कर उन्होंने गुरू गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया और ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ के समाधि स्थल पर जाकर शीश नवाया। सीएम योगी रविवार को सुबह 11 बजे पार्टी कार्यकर्ताओं संग ”टिफिन पर चर्चा” कर उन्हें जनविश्वास जीतने का मंत्र देंगे तो वहीं भटहट में शाम चार बजे पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट (पीकू) का उद्घाटन करके सीएचसी भटहट, सहजनवा, पाली, बांसगांव व हरनही पर पीकू का शुभारंभ करेंगे
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार 11 बजे गोकुल अतिथि भवन में टिफिन पर चर्चा में सम्मिलित होकर पीएम मोदी के कार्यकाल के जिक्र से कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। कार्यक्रम में शामिल कार्यकर्ता अपना अपना टिफिन लेकर आएंगे और एक दूसरे से शेयर कर सहभोज करेंगे।
