कन्नौज की घटना पर बोले अखिलेश: थाने में घुसकर पुलिस को पीट रहे भाजपा सांसद

कन्नौज : (मानवीय सोच)  समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने भाजपा के लोगों को खुली छूट दे रखी है। वह थाने में घुस सकते हैं। भाजपा के सांसद पुलिस को पीट रहे हैं और सरकार अपराधियों को बचाने में लगी है। उन्होंने कहा कि 2024 के चुनाव में प्रदेश और देश से भाजपा का सफाया होगा। 

सोमवार को सपा के कार्यकर्ता सम्मलेन में शामिल होने लखीमपुर पहुंचे अखिलेश यादव ने भाजपा के टिफिन इवेंट को लेकर भी तंज कसा। कहा कि बच्चों को खाना, ड्रेस और जूते न दे पाने वाली भाजपा सरकार के लोग खुद टिफिन खा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो सरकार खुद टिफिन खाए और बच्चों को खाना न दे पाए, उससे बच्चों के भविष्य को लेकर क्या उम्मीद करोगे।   

ओडिशा के बालासोर ट्रेन हादसे को लेकर भी सपा मुखिया ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो लोग ट्रिपल इंजन का सपना दिख रहे थे, उनके ट्रिपल इंजन आपस में ही भिड़ गए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने किसान, नौजवान और व्यापारियों को बर्बाद किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *