पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की बधाई

लखनऊ (मानवीय सोच) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें ट्वीट कर बधाई दी है। इस मौके पर पीएम मोदी ने उनकी जमकर तारीफ की। पीएम मोदी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी के शानदार नेतृत्व में प्रदेश बहुमुखी विकास कर रहा है। बीते छह वर्षों में प्रदेश ने विकास के सभी प्रतिमानों पर बेहतरीन प्रदर्शन किया है। मैं उनके लंबे व स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।

इसी तरह सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व बसपा सुप्रीमो मायावती ने सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनके जन्मदिन पर बधाई और आगे के जीवन के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

अखिलेश यादव ने ट्वीट किया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की बधाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *