अखिलेश यादव की ‘लोक जागरण यात्रा’: खीरी से चुनावी अभियान की शुरुआत

लखीमपुर (मानवीय सोच) लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) तैयारियों में जुट गई है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जातिगत जनगणना और सामाजिक न्याय के मुद्दे पर लोक जागरण यात्रा निकाल रहे हैं। इसकी शुरुआत लखीमपुर खीरी से हो गई है। देवकली में हुए सपा के प्रशिक्षण शिविर के बाद अखिलेश यादव ने लोक जागरण यात्रा का आगाज किया। 

अखिलेश यादव ने सपा के चुनावी अभियान की शुरुआत करने के लिए लखीमपुर खीरी को चुना है। सोमवार को खीरी पहुंचे अखिलेश यादव ने पार्टी पदाधिकारियों के घर जाकर आगे की रणनीति तय की। दुधवा में रात्रि विश्राम किया। मंगलवार को अखिलेश यादव देवकली में सपा के प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे। इस कार्यक्रम में जिलेभर के सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को बुलाया गया। 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *