शाहजहांपुर (मानवीय सोच) 15 हजार रुपये लेने के बाद भी इलाज न करने के आरोप में राजकीय मेडिकल कॉलेज के हड्डी रोग विभागाध्यक्ष डॉ. मयंक शुक्ला को बर्खास्त कर दिया गया है। इलाज न होने से बुजुर्ग महिला का पैर सूखने लगा था। सीएम पोर्टल पर शिकायत के बाद जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर प्राचार्य ने कार्रवाई की है।
कांट के महमंदपुर आजमाबाद निवासी होमगार्ड रामबहोरे शुक्ला फर्रुखाबाद में तैनात हैं। 28 जून 2022 को उनकी मां सत्यवती ऑटो से उतरते समय बाइक से टकराकर घायल हो गई थीं। हादसे के बाद छोटा बेटा अनुज शुक्ला उन्हें लेकर शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचा था।
रामबहोरे के मुताबिक मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी इलाज शुरू नहीं किया। हड्डी रोग विभाग के अध्यक्ष डॉ. मयंक शुक्ला ने आयुष्मान कार्ड से इलाज कराने में अधिक भागदौड़ होने की बात कहते हुए पैर में प्लेट और रॉड डालने के नाम पर 15 हजार रुपये की मांग की।
