नगर विकास मंत्री ने दिए निर्देश ; विज्ञापन के लिए लगाए गए जर्जर खंभों को तत्काल बदलें

लखनऊ (मानवीय सोच) नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने राजधानी लखनऊ में इकाना स्टेडियम के पास हुई घटना को देखते हुए अधिकारियों को शहरों में विज्ञापन के लिए लगाए गए जर्जर खंभों को तत्काल बदलने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को इकाना स्टेडियम के परिसर में लगा यूनिपोल (होर्डिंग) तेज आंधी में स्कॉर्पियो पर गिर गया था। इसके मलबे में एसयूवी सवार मां-बेटी समेत तीन लोग दब गए। जिसमें मां-बेटी की मौत हो गई।

नगर विकास मंत्री अपने आवास पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी निकाय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे। उन्होंने सभी निकाय अधिकारियों को हर हाल में 15 जून से पहले नाले और नालियों की शत-प्रतिशत सफाई कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह हिदायत भी दी है कि अगर बारिश के दौरान जल निकासी में रुकावट पाई गई तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *