लखनऊ (मानवीय सोच) गोमतीनगर स्थित राम मनोहर लोहिया पार्क में अध्यात्म पथ विकसित किया जाएगा। इस संबंध में एलडीए वीसी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने विभिन्न परियोजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति के संबंध में समीक्षा के दौरान निर्देश जारी कर दिए। इसके अंतर्गत पार्क के बीच में स्थित पाथ-वे के किनारे लगे 104 खंभों पर एसएस प्लेट लगाई जाएंगी। इन प्लेट्स पर गीता के श्लोकों का अनुवाद सहित उल्लेख किया जाएगा।
समीक्षा बैठक में एलडीए वीसी ने विकास एवं सौंदर्यीकरण के कार्यों में शिथिलता बरतने पर तीन कंपनियों पर 11 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। उपाध्यक्ष ने अभियंताओं व ठेकेदारों को निर्देशित किया कि समस्त कार्यों को पूरी गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराया जाए।
