एनआईआरएफ रैंकिंग में लखनऊ विश्वविद्यालय ने किया निराश

लखनऊ (मानवीय सोच) लखनऊ विश्वविद्यालय राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) के निरीक्षण में ए प्लस-प्लस ग्रेड हासिल करने वाला प्रदेश का पहला विश्वविद्यालय है। इसके बावजूद नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) की 12 श्रेणियों में से लविवि एक श्रेणी में भी अपना स्थान नहीं बना सका। वहीं, दूसरी ओर ए प्लस ग्रेड वाले किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय और पूर्व में ए ग्रेड का दर्जा प्राप्त बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय ने रैंकिंग में अच्छा प्रदर्शन किया है।

लविवि ने दो साल पहले नैक में ए प्लस प्लस की सर्वोच्च रैंक लाकर इतिहास रचा था। इससे पहले प्रदेश में किसी भी सरकारी विवि को ए प्लस प्लस की ग्रेड हासिल नहीं हुई थी। लविवि के ए प्लस प्लस ग्रेड के बाद गोरखपुर और मेरठ विवि को भी ए प्लस-प्लस की ग्रेड हासिल हुई। ये दोनों विवि एनआईआरएफ की रैंकिंग में शामिल नहीं हुए। वहीं, दूसरी ओर लखनऊ के ही किंग जॉर्ज चिकित्सा विवि को नैक में ए प्लस ग्रेड से संतोष करना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *