ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

योगी के मंत्री बोले, अयोध्या के राम मंदिर में 22 जनवरी 2024 से शुरू हो जाएगी पूजा

अयोध्या  (मानवीय सोच) श्रीराम मंदिर का निर्माण पूरा कर 22 जनवरी 2024 से पूजा शुरू हो जाएगी। मोहनलालगंज लोकसभा क्षेत्र के सांसद कौशल किशोर के कराए विकास कार्यों की जानकारी देने के लिए वीवीआईपी गेस्ट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता में वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने यह दावा किया। उन्होंने कहा कि श्रीराम मंदिर का निर्माण मोदी सरकार के नौ साल की उपलब्धि है।

खन्ना ने कहा कि पिछले नौ साल में देश और प्रधानमंत्री दोनों का सम्मान बढ़ा है। नौ साल पहले देश की अर्थव्यवस्था 10वें नंबर पर थी, जो अब पांचवें स्थान पर है। सरकार का पूरा पैसा भी आम आदमी तक डीबीटी के जरिये के उसके बैंक खाते में पहुंच रहा है।

नौ साल में 3.5 करोड़ मकान शहरी क्षेत्र में दिए हैं। ग्रामीण इलाकों में घर-घर शौचालय बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि देश में एम्स बढ़कर सात से 15 हो चुके हैं। 700 नए मेडिकल कॉलेज बने। हाईवे निर्माण की गति भी 12 से बढ़कर 40 किमी प्रतिदिन हो चुकी है। पहले स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी की बात होती थी, अब स्टेच्यू ऑफ यूनिटी की बात होती है।

Scroll to Top