छेड़खानी का आरोपी पंडा व सपा नेता राज मिश्रा गिरफ्तार

मिर्जापुर (मानवीय सोच) विंध्याचल दर्शन करने आए परिवार की बहू के साथ पूजा करने के दौरान छेड़खानी करने के आरोपी पंडा व सपा नेता राज मिश्रा को विंध्याचल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पंडा को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।

परिवार के एक व्यक्ति ने बताया कि इसके बाद वे विंध्याचल पहुंचे तो परिचित राज पंडा मिल गया। उनसे उन्होंने कहा कि पत्नी के साथ पूजा करानी है। इस पर वह पंडा अपने गेस्ट हाउस पर ले गया। गेस्ट हाउस पर बाहर शोर हो रहा था। इस पर पंडा ने कहा कि कमरे में पूजा करा दें। उन्होंने सहमति जताई तो कमरे में ले गया। पत्नी से पूजा कराने के बाद कहा कि बहू से पूजा करा दें। इसके बाद बहू को कमरे में ले गया और दरवाजे में कुंडी लगा दी।

आरोप लगाया कि राज मिश्रा ने कमरे में बहू के साथ छेड़खानी की। बहू रोने लगी। तहरीर मिलने पर पुलिस ने राज पंडा के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर लिया। बुधवार को जिलाधिकारी के आदेश पर राज्य अधिकारी सम्बंधित बोर्ड आदि हटाया गया। बृहस्पतिवार  को विंध्याचल पुलिस ने छेड़खानी के आरोपी पंडा व सपा नेता राज मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया । 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *