सपा के वरिष्ठ नेता सीपी राय कांग्रेस में होंगे शामिल

लखनऊ (मानवीय सोच) समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता दर्जा प्राप्त पूर्व राज्यमंत्री चंद्र प्रकाश राय आज कांग्रेस में शामिल होंगे। इसे सपा के लिए झटका माना जा रहा है।

सीपी राय सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे हैं। वह बीते कुछ दिनों से कांग्रेस आलाकमान के संपर्क में हैं। उनकी मुलाकात बीते दिनों पार्टी के कुछ नेताओं से भी हुई है।

पर्दाफाश अभियान शुरू करेगी कांग्रेस
कांग्रेस प्रदेश में पर्दाफाश अभियान शुरू करेगी। इसके तहत भाजपा सरकार की नीतियों की अवाम के बीच पोल खोली जाएगी। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने इन मुद्दों को घर-घर ले जाने की योजना बनाई है। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, जिला व शहर कमेटियों को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रदेश पदाधिकारियों की देखरेख में यह अभियान चलेगा। इसमें जनता को भाजपा सरकार की उन नीतियों की जानकारी दी जाएगी, जिन्हें कांग्रेस जनविरोधी मानती है। इसमें सरकारी उपक्रमों को बेचना, सब्सिडी पर कैंची चलाना, पेट्रोलियम पदार्थों के दाम में वृद्धि और पूंजीपतियों को विभिन्न तरह की छूट देना शामिल हैं। इस अभियान के लिए शीघ्र ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच पार्टी साहित्य भी वितरित किया जाएगा, ताकि वे लोगों के बीच में जाकर ठीक से अपनी बात रख सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *