सरकारी बंगले का आवंटन रद्द होने पर कोर्ट पहुंचे AAP सांसद राघव चड्ढा

नई दिल्ली : (मानवीय सोच) आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा अपने सरकारी बंगले के आवंटन को रद्द किए जाने के फैसले के खिलाफ पटियाला हाउस कोर्ट पहुंचे. जहां से उन्हें तुरंत राहत मिली है. राघव चड्ढा ने सरकारी बंगले के आवंटन को रद्द करने के फैसले को पटियाला हाउस कोर्ट में चुनौती दी है. राघव चड्ढा ने बंगले का आवंटन रद्द करने को लेकर बीजेपी पर हमला किया और सरकार की द्वेष भावना के तहत लिया गया फैसला करार दिया.

पटियाला हाउस कोर्ट ने राज्यसभा सचिवालय को नोटिस जारी कर नोटिस पर रोक लगाई है. कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई तक राघव चड्ढा को पंडारा रोड पर आवंटित बंगाल नम्बर AB5 के खाली करने के नोटिफिकेशन पर रोक लगाई. कोर्ट ने कहा कि राज्यसभा सचिवालय की हाउस कमेटी अपने आदेश पर अगली सुनवाई तक कोई करवाई न करे. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *