कनाडा में इंदिरा गांधी की हत्या वाली झांकी पर बोले विदेश मंत्री जयशंकर- ‘ये न रिश्तों के लिए ठीक, न उनके लिए

कनाडा (मानवीय सोच)  देश की भूतपूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या की झांकी निकालने के मामले पर विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने गुरुवार (8 जून) को भारत का रुख साफ किया. उन्होंने कहा कि यहां बड़ा मुद्दा कनाडा की जमीन का भारत विरोधी चीजों के लिए इस्तेमाल का है. उन्होंने कहा कि भारत विरोध के लिए कनाडा का इस्तेमाल होना, न हमारे रिश्तों के लिए ठीक है और न उनके लिए ठीक है.

इस मामले पर विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि इस मुद्दे पर मैं यही कह सकता हूं… उल्टा चोर कोतवाल को डांटे. विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया कि अगर किसी को शिकायत है तो हमको है, क्योंकि कनाडा खालिस्तान समर्थकों को अपनी जमीन का इस्तेमाल करने दे रहा है. उनका बयान सुनकर मुझे बहुत आश्चर्य हुआ. दरअसल, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉडी थॉमस ने एक बयान में कहा था कि भारत उनके देश के आंतरिक मामलों में हस्‍तक्षेप करता है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *