ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

लोहिया संस्थान में रेजीडेंट ने इंटर्न को मारा थप्पड़

लखनऊ :  (मानवीय सोच)  लोहिया संस्थान में सर्जरी विभाग के पीजी रेजीडेंट पर बृहस्पतिवार दोपहर एक इंटर्न की पिटाई करने का आरोप है। आरोप है कि इंटर्न मरीज के इलाज में कोताही बरत रहा था। रेजीडेंट ने उसे फटकार लगाई तो वह रौब झाड़ने लगा। इससे नाराज रेजीडेंट ने इंटर्न को थप्पड़ जड़ दिए। इंटर्न ने डॉक्टर के खिलाफ लिखित शिकायत की है। संस्थान प्रशासन ने मामले की जांच के लिए छह सदस्यीय कमेटी गठित की है।

संस्थान के इमरजेंसी में जनरल सर्जरी विभाग के पीजी रेजीडेंट डॉ. धनंजय दोपहर दो बजे मरीजों को देख रहे थे। डॉक्टर ने वर्ष 2018 बैच के इंटर्न श्रेयश पाठक से मरीज के इलाज से जुड़ा कुछ काम बताया। आरोप है कि इंटर्न ने इलाज में लापरवाही की। इसपर रेजिडेंट ने इंटर्न को कई थप्पड़ जड़ दिए। पिटाई से आहत इंटर्न ने संस्थान प्रशासन व डीन से लिखित शिकायत की है।

व्हाट्सएप ग्रुप पर पत्र भी भेजा। पीड़ित ने वार्ड में लगे सीसीटीवी फुटेज निकालकर जांच की मांग की है। संस्थान डीन ने डॉ. अंशुमान पांडेय के नेतृत्व में कमेटी गठित की गई है। कमेटी ने पीजी रेजीडेंट को नोटिस जारी करके जवाब तलब किया है।

Scroll to Top