नाबालिग बेटी के दोस्त ने मां के साथ ये क्या किया, जंगल में ऐसे हाल में मिली लाश

आगरा : (मानवीय सोच)  आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र के शास्त्रीपुरम के ए ब्लाॅक स्थित भावना एरोमा निवासी कारोबारी उदित बजाज की पत्नी अंजलि (40) की बुधवार को हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार को गांव ककरैठा में वनखंडी महादेव मंदिर के पास जंगल में उनका शव मिला। उनको गर्दन और पेट में चाकू मारे गए थे।

पुलिस का कहना है कि हत्या मृतका की बेटी के दोस्त ने अपने साथी के साथ मिलकर की है। पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *