ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी ने गन्ना किसानों को किया सम्मानित, पहले होते थे आंदोलन

लखनऊ : (मानवीय सोच)  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दुनियाभर में यूपी अपनी मिठास पहुंचता है। छह साल पहले पर्ची चोरी, घटतौली और आंदोलन का दौर था। किसान अपनी फसल को आग लगाने को मजबूर था। पीएम मोदी ने किसानों के लिए कई रिफार्म लागू किए।

इससे बड़ा बदलाव आया। आज यूपी गन्ना एवं चीनी उत्पादन, खांडसारी और इथनाॅल उत्पादन में पहले स्थान पर है। अब जरूरत प्राकृतिक खेती की है। पंजाब में बढ़ते कैंसर की बड़ी वजह कीटनाशकों का प्रयोग है। प्राकृतिक खेती से धरती माता के साथ आपकी सेहत भी ठीक रहेगी। मुख्यमंत्री शनिवार को लोक भवन में प्रदेश के उन्नतिशील गन्ना किसानों के सम्मान समारोह और नवनिर्मित भवनों के लोकार्पण के अवसर पर बोल रहे थे।

सीएम योगी ने कहा कि हमने किसानों के साथ चीनी मिल मालिकों की समस्याओं का निराकरण किया। आज 2640 क्विंटल प्रति हेक्टेयर गन्ना उत्पादन करने वाले किसान कार्यक्रम में मौजूद है, छह साल पहले अधिकारी इसे असंभव कार्य बताते थे। 3171 महिला समूहों में 59 हजार से अधिक महिलाएं काम करके प्रदेश की अर्थव्यवस्था को बढ़ाने में सहयोग कर रही हैं। गन्ना विभाग ने हर साल कुछ नया करके दिखाया है। 

Scroll to Top