अखिलेश यादव बोले- ‘समाजवादियों का कोई मुकाबला नहीं, बीजेपी की हालत हो गई खराब’

यूपी : (मानवीय सोच)  समाजवादी पार्टी ने शनिवार को हिंदुओं के प्रमुख तीर्थ स्थल नैमिषारण्य से पार्टी के दो दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन का समापन हुआ. इस दौरान अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति और नीतियों की जानकारी दी गयी. वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर के समापन पर संबोधित किया है. 

अखिलेश यादव ने कहा, “नैमिष धाम हमारे आपके लिए बहुत महत्त्वपूर्ण है, हमारी आपकी संस्कृति और परम्पराओं के लिए बहुत मान्यता वाला स्थान है. जो जानकारी यहां आपको मिली है, गांव में जनता तक जरूर ले जाएं. जमीन तक जानकारी ले जायेंगे तो समाजवादियों का कोई मुकाबला नहीं कर पाएगा. सबसे ज्यादा गर्मी वाले दिनों में हम सब अपना पसीना बहा रहे हैं, पंखे से कुछ हवा चल रही है. यहां 44 डिग्री सेल्सियस तापमान होगा, महसूस 46 हो रहा होगा. पास में 48 डिग्री होगा और बीजेपी की हालत उससे खराब हो गई होगी.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *