‘लव जिहाद’ के मामलों पर सीएम धामी ने दिया सख्त कार्रवाई का निर्दश

उत्तराखंड : (मानवीय सोच)  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  ने शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें ‘‘लव जिहाद’’ के मामलों में सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया. सीएम धामी ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘उत्तराखंड में विभिन्न धर्मों के लोग शांतिपूर्वक रहते हैं, लेकिन ‘लव जिहाद’ जैसी चीजों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. 

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह के अपराध एक साजिश के तहत किए जा रहे हैं, लेकिन अब लोग इसके खिलाफ खुलकर सामने आ रहे हैं.’’ उन्होंने कहा कि राज्य के विभिन्न हिस्सों से हाल में सामने आईं ‘लव जिहाद’ की घटनाओं के संबंध में उठाए गए कदमों की जानकारी लेने के लिए यहां वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की गई.

इन जिलों में सामने आई घटनाएं
गौरतलब है कि पिछले कुछ हफ्तों में उत्तरकाशी, चमोली और हरिद्वार जिलों से मुस्लिम युवकों द्वारा कथित तौर पर नाबालिग हिंदू लड़कियों के अपहरण के प्रयास की लगभग आधा दर्जन घटनाएं सामने आई हैं, जिसमें युवकों ने हिंदू लड़कियों से दोस्ती करने के लिए अपनी धार्मिक पहचान छिपाई थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *