गुजरात : (मानवीय सोच) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार (10 जून) को राहुल गांधी पर अपनी विदेश यात्रा के दौरान भारत की आलोचना करने और उसकी आंतरिक राजनीति पर चर्चा करने का आरोप लगाया.
शाह ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को अपने पूर्वजों से सीख लेने की सलाह भी दी. उन्होंने कहा कि विदेश में अपने ही देश की आलोचना करना किसी नेता को शोभा नहीं देता और वो इस बात को ध्यान में रखें कि देश के लोग उन्हें देख रहे हैं.
अमित शाह ने क्या कहा?
बीजेपी नेता शाह का इशारा राहुल गांधी की हालिया अमेरिका यात्रा की तरफ था, जिस दौरान उन्होंने कई मुद्दों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीत सरकार की आलोचना की थी. शाह ने कहा, “किसी भी देश भक्त व्यक्ति को भारतीय राजनीति पर भारत के भीतर चर्चा करनी चाहिए. विदेश जाकर हिंदुस्तान की राजनीति पर चर्चा करना और देश की आलोचना करना किसी भी पार्टी के नेता को शोभा नहीं देता. राहुल बाबा याद रखिए, देश की जनता ध्यान से देख रही है. ”
