हम पर बनाया जा रहा समझौते का दबाव’, पहलवानों ने लगाए आरोप

(मानवीय सोच)  बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पहलवानों ने समझौता करने के लिए दबाव बनाए जाने का आरोप लगाया है. ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक ने शनिवार (10 जून) को दावा किया कि भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली सात महिला पहलवानों में से एक नाबालिग ने दबाव में अपना बयान बदल दिया है.  

पहलवान बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक ने दावा किया कि शिकायत वापस लेने के लिए दबाव डालने के कारण नाबालिग के पिता डिप्रेशन में हैं. ओलंपियन साक्षी मलिक ने एनडीटीवी से कहा कि समझौता करने के लिए हम पर भारी दबाव है. उन्होंने बृजभूषण शरण सिंह पर शिकायतकर्ताओं को बुलाने और धमकाने का आरोप लगाया है.

पहलवानों ने 15 जून तक का दिया समय

पहलवान बजरंग पूनिया ने कहा कि आज महापंचायत ने फैसला किया कि केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ बैठक में 15 जून तक का समय दिया गया था. हम तब तक प्रदर्शन नहीं करेंगे. 15 जून के बाद ही भविष्य की रणनीति बनाएंगे. हम उनकी गिरफ्तारी की अपनी मांग से पीछे नहीं हटे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *