सोलर सिटी के रूप में विकसित हो रही है अयोध्या, पांच साल में पूरी होगी परियोजना

लखनऊ : (मानवीय सोच)  राम नगररी अयोध्या सोलर सिटी के रूपमें विकसित हो रही है। यहां कलेक्ट्रेट से लेकर अस्पताल तक तक को सौर ऊर्जा से बिजली देने की तैयारी है। नगर निगम क्षेत्र में सोलर ट्री, ई रिक्शा, सोलर बोट, वाटर कियोस्क, हाई मास्ट लाइट सहित सभी सौर ऊर्जा आधारित की जा रही है। पांच साल में पूरी होने वाली इस परियोजना के लिए वर्ष 2023 में 982 किलोवाट सौर ऊर्जा का इंतजाम किया जा रहा है।

प्रदेश के पहले सोलर सिटी के रूप में अयोध्या को विकसित किया जा रहा है। इसके तहत सभी सरकारी भवनों पर सोलर प्लांट स्थापित किए जा रहे हैं। अब तक कलेक्ट्रेट भवन पर 50 किलोवाट, तहसील भवन पर 20 किलोवाट, जिला संयुक्त अस्पताल में 300 किलोवाट, विकास भवन पर 30 किलोवाट, राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय पर पांच किलोवाट, अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी फॉर हैंडीकैप्ड भवन में 110 किलोवाट के सोलर लगाएगए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *