डंके की चोट पर कह रहा हूं, हवा में भी बस चलाने का करूंगा काम : नितिन गडकरी

देवरिया :  (मानवीय सोच) केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि मैं डंके की चोट पर कह रहा हूं कि आने वाले समय में इतना विकास होगा कि हवा में भी बस चलेगी। पानी में जहाज उतारने का काम करूंगा। किसानों को अन्नदाता ही नहीं ऊर्जा दाता बनने की जरूरत है। पेट्रोल, डीजल की जगह पर एथेनाल से वाहनों को चलाया जाएगा, जिससे विदेश को जाने वाले 16 लाख करोड़ की बचत होगी।

बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री ने सोमवार को देवरिया के चीनी मिल ग्राउंउ में छह हजार करोड़ की पांच परियोजनाओं के शिलान्यास के अवसर पर कही। उन्होंने कहा कि किसानों का भविष्य गेहूं, चावल, गन्रा उगाने से नहीं संवरेगा। देश के विकास के लिए गांव, गरीब का विकास जरूरी है। इसके लिए स्मार्ट गांव बनाना होगा। रोड के विकास से देश तरक्की करेगा।

कहा कि देश में मौजूदा समय में एथेनाल बनाया जा रहा है, लेकिन इसे और बढ़ाने के लिए सभी को सहयोग करना होगा। पेट्रोल के दाम बढ़ने के चलते पड़ोसी देश श्रीलंका, बांग्लादेश और नेपाल सरकार भारत से एथेनाल की डिमांड कर रही है। आने वाले समय में देश उनकी मांगों को पूरा करने में सक्षम होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *