लविवि का विदेशों में बढ़ा रुतबा: हॉवर्ड से शोध के लिए आएंगे शोधार्थी

लखनऊ : (मानवीय सोच)  हॉवर्ड विश्वविद्यालय शोध और शिक्षण के मामले में दुनिया के शीर्ष विश्वविद्यालयों में गिना जाता है। दुनिया के कोने-कोने से विद्यार्थी हॉवर्ड विवि में पढ़ाई और शोध के लिए पहुंचते हैं। उसी हॉवर्ड विवि से अब शोध के लिए शोधार्थी लखनऊ विश्वविद्यालय आ रहे हैं। हॉवर्ड विवि में रिसर्च असिस्टेंट पद पर तैनात शोधार्थी ने नदवा पर शोध करने के लिए लखनऊ विवि को प्रस्ताव भेजा है। यह लविवि के लिए गौरव की बात है।

नैक में ए प्लस-प्लस ग्रेड हासिल करने के बाद देश के साथ ही विदेश में भी लविवि का रुतबा बढ़ गया है। इसका नतीजा यह है कि यहां विदेशी विद्यार्थी इंडियन काउंसिल ऑफ कल्चरल रिलेशन (आईसीसीआर) के साथ ही अन्य फेलोशिप तथा स्ववित्तपोषित प्रणाली के तहत दाखिले के लिए आ रहे हैं। बीते साल लविवि में करीब आठ सौ आवेदन विदेशी विद्यार्थियों ने दाखिले के लिए किए थे। इस साल यह संख्या पहली बार एक हजार के पार पहुंचकर 1200 तक पहुंच गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *