मुख्यमंत्री योगी ने मेधावियों को किया सम्मानित, बोले- नकल माफिया समाज के दुश्मन इनका बहिष्कार करें

लखनऊ : (मानवीय सोच)  लोक भवन में आयोजित मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह में मेधावी छात्रों को पुरस्कृत करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नकल माफिया समाज के सबसे बड़े दुश्मन हैं। सरकार ने उन पर लगाम लगाई है इनका सामाजिक बहिष्कार भी करें। उन्होंने कहा कि शिक्षा का अर्थ केवल डिग्री लेना नहीं बल्कि संपूर्ण व्यक्तित्व के निर्माण का माध्यम बनना भी है। उन्होंने टॉपर विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि 6 वर्ष पहले प्रदेश बोर्ड परीक्षाओं में नकल के कारण बदनाम था। पूरा साल परीक्षा में ही निकलता था। सरकार बनते ही मैंने लक्ष्य दिया कि 1 माह में परीक्षा और परिणाम दोनों आए। 15 दिन के भीतर परीक्षा हुई और 14 दिन के भीतर परिणाम घोषित किया गया। पारदर्शिता से परीक्षा कराई गई सामान्य प्रश्न पत्र बनाया गया और सामुदायिक नकल पर छात्रों की बजाय प्रबंधकों अधिकारियों पर कार्रवाई की गई। एक डीआईओएस को जेल में डालना पड़ा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *