मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, ताबड़तोड़ गोलीबारी में 9 लोगों की मौत

गुवाहाटी : (मानवीय सोच)  मणिपुर में हिंसा रुक नहीं रही है। डेढ़ महीने बाद भी हालात में सुधार नहीं हो रहा है। प्रदेश में मंगलवार देर रात फिर हिंसा भड़की है। हिंसा के दौरान जबरदस्त गोलीबारी हुई है। गोली लगने से 9 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा 10 लोग घायल भी हुए हैं। घालयों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अत्याधुनिक हथियारों से लैस थे हमलावर

एसपी के शिवकांता सिंह ने बताया कि राजधानी इंफाल में बीती रात करीब 1 बजे फायरिंग हुई है। काफी देर तक हुई गोलीबारी की घटना में 9 लोगों की मौत हो गई है। साथ ही 10 लोग घायल भी हुए हैं। पुलिस ने बताया कि अत्याधुनिक हथियारों से लैस आतंकवादियों ने इंफाल पूर्वी जिले और कांगपोकी जिले की सीमा से लगे खामेलोक क्षेत्र के ग्रामीणों को घेर लिया और हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि घायलों को इंफाल के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *