यूपी शिक्षा विभाग ने तोड़ा रिकॉर्ड, गुलाब देवी बोलीं- सीएम के नेतृत्व में हुए कई बदलाव

लखनऊ : (मानवीय सोच) माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने कहा कि बोर्ड परीक्षा में विभाग ने 30 साल का रिकॉर्ड तोड़ा और बिना पेपर लीक, बिना किसी गड़बड़ी के नकलविहीन और तनावविहीन परीक्षा का आयोजन किया है। 15 दिन में परिणाम देकर विभाग ने 100 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है। 56 लाख विद्यार्थियों का मूल्यांकन बड़ा काम है। इस कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार संदीप सिंह भी मौजूद रहे।

सीएम योगी के काम की गुलाब देवी ने की तारीफ
गुलाब देबी  मेधावी छात्र सम्मान समारोह को बतौर विशिष्ट अतिथि संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ के रूप में एक दूरदर्शी निर्णय लेने वाला नेतृत्व उत्तर प्रदेश को मिला है। उनके नेतृत्व में माध्यमिक शिक्षा विभाग में काफी बदलाव व उन्नति हुई है। आज परीक्षाएं नकलविहीन हो रही हैं।

यूपी शिक्षा विभाग कर रहा उन्नति
मंत्री ने कहा कि नकल के खेल में शामिल लोगों, फिर चाहे वह अधिकारी ही क्यों न हों, कड़ी कार्यवाही की गई है। पहले कॉपियों के मूल्यांकन में ही महीनों लगते थे। किंतु विभागीय अधिकारियों ने पूरी लगन और ईमानदारी से काम किया। उन्होंने दिन-रात मेहनत की और समय से परिणाम दिया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *