ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

बरेली में वकील को दी धमकी, तेरा हाल भी उमेशपाल की तरह करूंगा

बरेली  (मानवीय सोच)  संपत्ति के विवाद को लेकर एक वकील को प्रयागराज के अधिवक्ता उमेशपाल की हत्या की तरह अंजाम भुगतने की धमकी दी गई। वकील की तरफ से चार लोगों के खिलाफ बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

महानगर निवासी अरविंद सिन्हा पेशे से वकील हैं। उनका पैतृक मकान हरुनगला में है, जो खंडहर हो चुका है। आरोप है कि मकान पर बिंदेश्वरी देवी, संजय, मोहित और सीमा कई बार कब्जा करने की कोशिश कर चुके हैं। बिंदेश्वरी ने कोर्ट में वाद दायर किया, जो खारिज कर दिया गया।

अधिवक्ता का आरोप है कि बिंदेश्वरी देवी ने नगर निगम में सांठगांठ कर अपने ससुर रामबहादुर की मृत्यु 1965 में दर्शाकर फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करा लिया था। जबकि रामबहादुर ने उनके दादा जंगबहादुर सिंह को 1967 में जमीन का बैनामा किया था

परिवार समेत जान से मारने की धमकी 

वकील ने फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने की शिकायत की थी, जिसकी जांच सीओ-3 कर रहे हैं। कुछ दिन पहले बिंदेश्वरी देवी का बेटा मोहित हरुनगला स्थित पैतृक संपत्ति पर आया और वकील को धमकी दी कि तेरा हाल भी उमेशपाल की तरह करूंगा। मोहित ने वकील और उनके परिवार की हत्या करने की भी धमकी दी है।
Scroll to Top