ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

उत्तरकाशी के मुसलमानों को पलायन के लिए मजबूर करने पर पर्सनल लॉ बोर्ड चिंतित

लखनऊ : (मानवीय सोच) उत्तरकाशी से मुसलमानों को पलायन करने के लिए मजबूर करने की हो रही कोशिशों पर ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने चिंता जताई है। बोर्ड ने इसे अफसोसजनक बताया और ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

बोर्ड के प्रवक्ता डॉ. कासिम रसूल इलियास ने बयान जारी कर कहा कि उत्तरकाशी के कस्बा पुरोला में मुस्लिमों पर जिहाद का आरोप लगाकर उनकी दुकानों और व्यवसायिक केंद्रों पर हमले किए जा रहे हैं। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल मुसलमानों को उत्तराखंड खाली करने की खुलेआम धमकी दे रहे हैं। पर अफसोस की बात है कि राज्य सरकार इनके खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय मुसलमानों पर ही अत्याचार कर रही है।

उन्होंने कहा कि विहिप और बजरंग दल को महापंचायत की अनुमति नहीं मिली लेकिन अशोभनीय टिप्पणी करने और अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जबकि सुप्रीम कोर्ट ने हालिया फैसले में राज्य सरकारों को नफरती भाषणों और अराजक तत्वों पर तत्काल एफआईआर दर्ज कर मुकदमा चलाने के निर्देश दे चुका है।

Scroll to Top