ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

रामगोपाल यादव ने BJP पर साधा निशाना, 2024 के बाद चुनाव कराने की जरूरत नहीं होगी

फिरोजाबाद :  (मानवीय सोच)  सुहागनगर सेक्टर तीन स्थित अचल पैलेस में आयोजित सपा के पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि उद्योगपतियों के गठजोड़ से केंद्र और प्रदेश सरकार चल रहीं हैं। इनके विरुद्ध कोई बोले तो उसे ईडी, सीबीआई का भय दिखाकर चुप करा दिया जाता है। 

प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने कहा कि कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी अभी से प्रारंभ कर दें। इसके लिए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा हमने कई बार आबादी के हिसाब से आरक्षण की मांग उठाई। प्रदेश में हत्या की प्राथमिकी दर्ज होने पर संबंधित के मकान पर बुलडोजर चलवाए जा रहे हैं। कानून व्यवस्था के नाम पर एनकाउंटर हो रहे हैं। मुस्लिम समाज के लोगों का उत्पीड़न हो रहा है। 

विपक्ष एकजुट होकर 2024 में भाजपा को हराएगा

समाजवादी पार्टी के मुख्य राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने कहा कि विपक्ष एकजुट होकर भाजपा सरकार को हराने का काम करेगा। एक दो दल छोड़कर बाकी सभी साथ होंगे। 2024 में ऐसा नहीं हुआ तो लोकतंत्र खत्म हो जाएगा। उन्होंने प्रदेश की योगी एवं केंद्र की मोदी सरकार पर भी हमला बोला।

Scroll to Top