मायावती ने साधा निशाना, बोलीं- सपा के लिए पीडीए का मतलब ‘परिवार दल एलाइंस’ है

लखनऊ : (मानवीय सोच)  बसपा सुप्रीमो मायावती ने पीडीए (पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक) की अपने ही ढंग से परिभाषा की है। उन्होंने सपा पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि सपा द्वारा एनडीए के जवाब में पीडीए का राग अलापा जा रहा है। इन वर्गों के अति कठिन समय में भी केवल तुकबंदी के सिवा और कुछ नहीं है।

मायावती ने कहा कि इनके पीडीए का वास्तव में अर्थ परिवार दल एलाइंस है जिससे स्वार्थ में यह पार्टी सीमित है। इसलिए इन वर्गों  के लोग जरूर सावधान रहें। बता दें कि बीते दिनों एक चैनल से बातचीत में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा था कि 2024 के लोकसभा चुनाव में एनडीए को पीडीए हराएगा। जिस पर बसपा प्रमुख ने टिप्पणी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *